Mohan Yadav Datia Visit : सीएम मोहन यादव कल दतिया को देंगे 532 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Mohan Yadav Datia Visit
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 21 फरवरी को दतिया जिले के सेवढ़ा में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में 532 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात (Mohan Yadav Datia Visit) देंगे। इस दौरान जिले में तैयार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और नई योजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिंध नदी पर निर्मित नए पुल का लोकार्पण होगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई सहित कई अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
सेवढ़ा स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 299.32 करोड़ रुपये की लागत (Mohan Yadav Datia Visit) से पूर्ण हो चुके 53 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 233.24 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 21 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया जाएगा। इन योजनाओं में सड़क, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे, जिससे पात्र नागरिकों को सीधा फायदा (Mohan Yadav Datia Visit) मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सनकुआ धाम के पास स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जनता की खुशहाली की कामना भी करेंगे।
प्रदेश सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से दतिया जिले के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
