Mohali MMS Kand : आरोपी MBA छात्रा कर रही थी एक साथ 2 लोगों को डेट, जिसमें एक फौजी भी शामिल

Mohali MMS Kand : आरोपी MBA छात्रा कर रही थी एक साथ 2 लोगों को डेट, जिसमें एक फौजी भी शामिल

Mohali MMS Kand,

चंडीगढ़, नवप्रदेश। चंडीगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को बीते दिनों गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी (Mohali MMS Kand) थी।

उन्होंने बताया था कि सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी संजीव ने कथिततौर पर मोहाली पुलिस को बताया कि वह एमबीए छात्रा के संपर्क (Mohali MMS Kand) में था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी सेना के जवान का छात्रा से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों ने नंबर शेयर किए। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने संजीव सिंह को वीडियो भेजे थे या नहीं। पुलिस ने संजीव के कब्जे से मोबाइल जब्त किया है, जिसकी जांच चल रही (Mohali MMS Kand) है।

बता दें कि इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को तीनों आरोपियों यानी MBA की छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य पता चलें हैं। इसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

जब एमबीए की छात्रा का मोबाइल लेकर हॉस्टल मैनेजर ने पूछताछ की थी, तो उस समय कोई लगातार मैसेज कर रहा था। इसके बाद जांच करने पर वॉट्सएप चैट से पता चला कि वह मैसेज संजीव सिंह के थे। वह कथिततौर पर वीडियो और तस्वीरें भेजने के लिए छात्रा से कह रहा था।

चैट ट्रांसक्रिप्ट से पता चला कि फोटो या वीडियो भेजने के लिए लड़की पर दबाव बनाया जा रहा था। उसने संजीव को यह भी बताया था कि वह फोटो और वीडियो बनाते हुए हॉस्टल में पकड़ी गई है।

इस मामले में पुलिस मोबाइल फोन और लड़कियों के लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इससे पता चलेगा कि छात्राओं के वीडियो बनाए गए थे या नहीं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी एमबीए छात्रा कथित तौर पर दो लोगों को डेट कर रही थी।

You may have missed