Modi 2000 Rupees Farmers June: PM किसान योजना की 20वीं किस्त जल्द…9 करोड़ किसानों को मिलेंगे ₹2000…

Modi 2000 Rupees Farmers June: PM किसान योजना की 20वीं किस्त जल्द…9 करोड़ किसानों को मिलेंगे ₹2000…

नई दिल्ली, 5 जून| Modi 2000 Rupees Farmers June: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जून महीने में किसी भी दिन जारी की जा सकती है। हालांकि केंद्र सरकार ने अब तक आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है, मगर सूत्रों के मुताबिक DBT प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

क्या है PM-KISAN योजना?

इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता मिलती है।

यह राशि तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके मिलती है।

19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को दी गई थी।

20वीं किस्त अब जून 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आ सकती है।

पिछली किस्त का आँकड़ा

ट्रांसफर राशि: ₹22,000 करोड़

लाभार्थी: 9.8 करोड़ किसान

माध्यम: DBT

ट्रांसफर करने वाले: PM नरेंद्र मोदी

किन्हें नहीं मिलती यह सहायता?

(Modi 2000 Rupees Farmers June) योजना से इन श्रेणियों को बाहर रखा गया है:

संस्थागत ज़मींदार

आयकरदाता किसान

सरकारी या सेवानिवृत्त अधिकारी (कुछ अपवाद छोड़कर)

प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, वकील, इंजीनियर

बड़े ज़मींदार या कॉरपोरेट कृषि मालिक

पात्रता शर्तें

भूमि का रिकॉर्ड किसान के नाम पर होना चाहिए

आधार लिंक बैंक खाता

ई-केवाईसी अनिवार्य

कब आएगी 20वीं किस्त?(Modi 2000 Rupees Farmers June)

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, यह किस्त जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है। जिन किसानों ने समय रहते ई-केवाईसी पूरा किया है, उन्हें सबसे पहले लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed