MLA FIR Breaking : विधायक बृहस्पति पर FIR दर्ज…बैंक के कर्मचारियों को पीटते हुए वीडियो वायरल

MLA-Bankers Dispute End
अम्बिकापुर/नवप्रदेश। MLA FIR Breaking : रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने एफआईआर दर्ज करवा दी है और आईजी को ज्ञापन सौंप दिया हैं।
दरअसल, रामानुजगंज शाखा के दो कर्मचारियों के साथ विधायक बृहस्पति सिंह ने मारपटी की हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। बता दें मारपीट का विरोध करते हुए बैंक कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन बैंक बंद करने का फैसला लिया हैं। हालांकि संभाग के 5 जिलों के बैंक 2 दिनों के लिए बंद किए गए हैं।