…जब मंत्री डहरिया ने पिस्टल से किए कई राउंड फायर

…जब मंत्री डहरिया ने पिस्टल से किए कई राउंड फायर

minister daharia shoot the target, minister daharia get firing experience at police academy, navpradesh,

minister daharia shoot the target

Minister Daharia shoot the target : आईजी,एसपी सहित बड़े रैंक के अधिकारी बिना पलक झपके एक टक मंत्री को ही देख रहे थे


रायपुर/नवप्रदेश। minister daharia shoot the target : पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने पिस्टल उठाकर धांय-धांय कई राउण्ड फायर कर दिए। आईजी,एसपी सहित बड़े रैंक के अधिकारी बिना पलक झपके एक टक मंत्री को ही देख रहे थे। आखिरकार डॉ. डहरिया ने पिस्टल की ट्रिगर दबाई और गोली सामने जा लगी।

मंत्री minister daharia shoot the target : अपना निशाना सही जगह पर लगने पर खुश थे। डॉ. डहरिया के विधानसभा क्षेत्र आरंग चंदखुरी गांव में पुलिस विभाग का राज्य प्रशिक्षण संस्थान है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में पुलिस के अधिकारियों की विशेष ट्रेनिंग होती है।

यहां मंत्री डहरिया ट्रेनी उप पुलिस अधीक्षकों को संबोधित करने के साथ निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने फायरिंग पर हाथ आजमाए। उन्होंने अपने प्रेरक उदबोधन से प्रशिक्षु डीएसपी को सेवा के प्रति समर्पित रहने और न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।

पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया फिर मंत्री ने चलाईं गोलियां


पुलिस अधिकारियों ने चंदखुरी में पुलिस प्रशिक्षण की गतिविधियों से संबंधित कुछ ट्रेनिंग का अवलोकन मंत्रियों को कराया। ट्रेनिंग के अहम हिस्से से जुड़े फायरिंग की गतिविधियों की जानकारी भी मंत्रियों को दी गई। इस दौरान फायरिंग रेंज की प्रैक्टिस को पहले पुलिस अधिकारियों ने निशाना लगाकर बताया। एक कमरे में आभासी जैसी प्रक्रिया लेकिन ट्रेनिंग में पुलिस के निशाने को अचूक बनाने की यह प्रक्रिया मंत्री डॉ डहरिया ने भी समझी।

उन्होंने ट्रेंनिग वाली अलग-अलग पिस्टल से डेमो के दौरान फायरिंग रेंज के टारगेट में अपना निशाना लगाया। आधुनिक तकनीक से एक कमरे के भीतर बिना किसी शोर के पिस्टल चलाने की इस ट्रेनिंग का प्रत्यक्ष अवलोकन और निशाने की प्रैक्टिस के पश्चात मंत्री डॉ डहरिया ने पुलिस अकादमी के अधिकारियों की सराहना की।

डहरिया का मिलता है हमेशा सहयोग : जी पी सिंह

पुलिस अकादमी की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए यहां के डायरेक्टर जी पी सिंह ने मंत्री डॉ डहरिया की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र के विधायक भी हैं और हमेशा उनका सहयोग मिलता रहता है। आगे भी उनका सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा तो यहां की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

1 करोड़ 20 लाख से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन


इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ मंत्री डॉ डहरिया ने यहां 1 करोड़ 20 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पुलिस अकादमी के डायरेक्टर जीपी सिंह, उपनिदेशक संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने भी कहा कि चंदखुरी एक ऐतिहासिक जगह है। राज्य शासन द्वारा रामवनगमन पथ के साथ पर्यटन का विस्तार किया जा रहा है। उनके इस विधानसभा क्षेत्र में पुलिस अकादमी का होना बहुत गौरव की बात है। पहले पुलिस का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश के सागर में होता था। उन्होंने यहां के सभी जरूरी मांगों को पूरा करने की बात कही।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *