Metro In Dino box office collection : मेट्रो...इन दिनों’ ने बढ़ाया रोमांस का तापमान…पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाए 16.75 करोड़…

Metro In Dino box office collection : मेट्रो…इन दिनों’ ने बढ़ाया रोमांस का तापमान…पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाए 16.75 करोड़…

मुंबई, 7 जुलाई| Metro In Dino box office collection : चार कहानियां, चार रिश्ते और एक शहर — अनुराग बसु की नई पेशकश ‘मेट्रो… इन दिनों’ ने सिनेमा प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। 4 जुलाई को रिलीज हुई इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ने पहले वीकेंड में ही ₹16.75 करोड़ का धुंआधार बिजनेस कर दिखाया है।

तीन दिनों की कमाई कुछ यूं रही:

पहला दिन (शुक्रवार): ₹3.5 करोड़

दूसरा दिन (शनिवार): ₹6 करोड़

तीसरा दिन (रविवार): ₹7.25 करोड़

कुल: ₹16.75 करोड़

कहानी में क्या है खास?

‘मेट्रो… इन दिनों’ असल में 2007 की हिट फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल है, लेकिन इसकी कहानी आज के दौर की तेज़ रफ्तार जिंदगी और रिश्तों की उलझनों को छूती है। फिल्म में चार अलग-अलग कपल्स की लव स्टोरीज़ दिखाई गई (Metro In Dino box office collection)हैं, जो प्यार, ब्रेकअप, और आत्म-खोज जैसे पहलुओं को बारीकी से टटोलती हैं।

स्टारकास्ट का जादू:

इस मल्टीस्टारर फिल्म में हैं:

सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और फातिमा सना शेख।

म्यूजिक: प्रीतम का संगीत फिल्म की आत्मा बना है — कुछ गाने पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट (रविवार):

सैकनिल्क के अनुसार हिंदी ऑडियंस के बीच अच्छी पकड़ (Metro In Dino box office collection)बनी:

सुबह: 15.98%

दोपहर: 46.62%

शाम: 57.14%

रात: 39.27%

कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी: 39.75%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed