Apple iPhone Air issue : Apple का प्रीमियम iPhone Air विवादों में, महंगे फोन में नेटवर्क गायब, यूजर्स ने बताई गंभीर तकनीकी समस्या

Apple का प्रीमियम और बेहद पतला स्मार्टफोन iPhone Air लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद यूजर्स की शिकायतों के कारण (Apple iPhone Air issue) चर्चा में आ गया है। इस महंगे डिवाइस में नेटवर्क से जुड़ी गंभीर तकनीकी समस्या सामने आई है, जिससे कई यूजर्स अपने फोन में मोबाइल सिग्नल न मिलने की परेशानी का सामना कर रहे हैं।
यूजर्स के अनुसार iPhone Air में इस्तेमाल किए गए C1x नेटवर्क मॉडम में खराबी के कारण फोन में “नो नेटवर्क” की स्थिति बन रही है। कई मामलों में फोन पूरी तरह से नेटवर्क से कट गया है, जिससे कॉलिंग, मैसेज और इंटरनेट जैसी जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कुछ यूजर्स ने डायग्नोस्टिक टेस्ट के बाद दावा किया कि यह समस्या सॉफ्टवेयर नहीं बल्कि हार्डवेयर से जुड़ी है।
iPhone Air Apple का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है। इस डिवाइस में केवल eSIM सपोर्ट मिलता है और यूजर्स एक साथ दो eSIM का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, कई यूजर्स ने बताया कि अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के eSIM इस्तेमाल करने के बावजूद नेटवर्क नहीं आ रहा, जिससे मॉडम की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।
Apple ने इस फोन को पिछले साल प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये (Apple iPhone Air issue) रखी गई थी। इस डिवाइस में कंपनी का A19 Pro Bionic प्रोसेसर और नया C1x मॉडम दिया गया है। यह Apple की नई तकनीक का हिस्सा है, लेकिन सामने आई शिकायतों ने इसके प्रदर्शन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
हालांकि, इस मामले पर Apple की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। चूंकि यह फोन अभी वारंटी अवधि में है, ऐसे में प्रभावित यूजर्स Apple के अधिकृत सर्विस सेंटर या सपोर्ट के माध्यम से समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। Apple Care+ सुविधा के तहत भी यूजर्स को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।
तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह समस्या बड़े स्तर पर सामने आती है, तो कंपनी को सॉफ्टवेयर अपडेट या हार्डवेयर रिप्लेसमेंट जैसे कदम उठाने पड़ सकते हैं। फिलहाल, iPhone Air यूजर्स को सलाह (Apple iPhone Air issue) दी जा रही है कि नेटवर्क से जुड़ी किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत आधिकारिक सपोर्ट से संपर्क करें।



