टाटा समूह में एक बड़े बदलाव की चर्चा तेज (Maya Tata) हो गई है। समूह के नेतृत्व से जुड़ी नई जिम्मेदारी को लेकर माया टाटा का नाम सामने आने के बाद कारोबारी जगत में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि उन्हें समूह के एक महत्वपूर्ण रिटेल कारोबार से जोड़ा जा सकता है।
हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार माया टाटा जल्द ही नई भूमिका निभा सकती हैं। इससे समूह की रिटेल रणनीति को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कौन हैं माया टाटा Maya Tata
माया टाटा, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और आलू मिस्त्री की बेटी हैं। वह दिवंगत रतन टाटा की भतीजी हैं। 37 वर्षीय माया टाटा ने विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने बेयस बिजनेस स्कूल और वारविक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने टाटा समूह की कई कंपनियों में अलग अलग जिम्मेदारियां निभाई हैं।
मिल सकती है नई जिम्मेदारी
रिपोर्टों के मुताबिक माया टाटा को ट्रेंट की प्रमुख फैशन रिटेल चेन वेस्टसाइड के अंतरराष्ट्रीय ई कॉमर्स और मार्केटिंग कारोबार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे पहले वह टाटा डिजिटल में काम कर चुकी हैं और हाल ही में वहां से अलग हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने टाटा कैपिटल में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
डिजिटल कारोबार का है अनुभव
माया टाटा को डिजिटल कॉमर्स, ग्राहक अधिग्रहण और ऑनलाइन रिटेल का अच्छा अनुभव माना (Maya Tata) जाता है। माना जा रहा है कि इसी अनुभव का उपयोग वेस्टसाइड के अंतरराष्ट्रीय विस्तार और डिजिटल कारोबार को मजबूत करने में किया जा सकता है।
पहले से मिल रहे थे संकेत
पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि टाटा डिजिटल में पुनर्गठन के बाद माया टाटा समूह की किसी दूसरी कंपनी में नई भूमिका निभा सकती हैं। ट्रेंट और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का नाम इस संबंध में सबसे आगे माना जा रहा था।
तेजी से बढ़ रहा है वेस्टसाइड का कारोबार
वेस्टसाइड, ट्रेंट के कुल कारोबार में महत्वपूर्ण योगदान देता है और अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार पर जोर दे रहा है। कंपनी ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में अपना पहला स्टोर शुरू (Maya Tata) किया है। इसके अलावा ट्रेंट ने हर साल करीब 50 नए वेस्टसाइड स्टोर खोलने की योजना बनाई है। वर्तमान में कंपनी वेस्टसाइड, जुडियो और स्टार बाजार सहित 321 शहरों में 1286 स्टोर संचालित कर रही है।
