Maulana Arrested : पढ़ाने के बहाने बच्ची से किया छेडख़ानी, पत्नी बोली...? |

Maulana Arrested : पढ़ाने के बहाने बच्ची से किया छेडख़ानी, पत्नी बोली…?

Maulana Arrested On the pretext of teaching, the girl was molested, the wife said...

Maulana Arrested

बिलासपुर/नवप्रदेश। Maulana Arrested : बिलासपुर में मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना छात्रा से अश्लील हरकत कर छेडख़ानी करने लगा। मामला सामने आने पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

टीआई शनिप रात्रे ने बताया कि मो. बशीर तालापारा के रमजानी बाबा मस्जिद के पीछे रहता है। वह मुस्लिम समुदाय के बच्चों को मदरसे में पढ़ाता है। इसके साथ ही वह बच्चों को अपने घर में बुलाकर भी पढ़ाता था। बीते शनिवार दोपहर 10 वर्षीय छात्रा अपने परिजन के साथ थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि मौलाना मो. बशीर बुरी नीयत से बच्ची के शरीर के संवेदनशील जगह हाथ फेर कर छेडख़ानी कर रहा था।

इस घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजन को दी। उन्होंने मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मो. बशाीर के खिलाफ धारा 354 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौलाना बशाीर को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी बोली- झूठा आरोप

इधर, मौलाना (Maulana Arrested) की पत्नी को जैसे ही खबर मिली कि उसके पति को पुलिस ने अरेस्ट किया है वह थाने पहुंच गई। उनका कहना था घटना एक सप्ताह पहले की है। मौलाना ने पढ़ाई के नाम से बच्ची की पिटाई कर दी थी। इसके चलते परिजन विवाद करने आए थे। उन्होंने बच्ची की पिटाई करने के नाम पर मौलाना से मारपीट भी की थी। अब उल्टा उनके खिलाफ छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। लेकिन, पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और बताया कि बच्ची व परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ अपराध दर्ज हो गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *