मनोरंजन

Mardaani 3 OTT Release : थिएटर के बाद OTT पर आएगी ‘मर्दानी 3’, इस प्लेटफॉर्म पर दहाड़ेंगी रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी की दमदार पुलिस ड्रामा फिल्म ‘मर्दानी 3’ अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज (Mardaani 3 OTT Release) होने वाली है। सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म अब डिजिटल दर्शकों के लिए उपलब्ध होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ओटीटी प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

कब रिलीज हो सकती है ‘मर्दानी 3’

यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी इस क्राइम थ्रिलर को लेकर खबर है कि यह 27 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दर्शकों के बीच इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर काफी उत्साह है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन

30 जनवरी को रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर मिली। इसके बावजूद फिल्म ने सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कमाई की।

भारत में नेट कलेक्शन: लगभग 50.78 करोड़ रुपये

भारत में ग्रॉस कलेक्शन: करीब 60.25 करोड़ रुपये

दुनियाभर में कुल कमाई: करीब 75 करोड़ रुपये

करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने प्रतिस्पर्धा के बावजूद सम्मानजनक (Mardaani 3 OTT Release) प्रदर्शन किया।

शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दिखीं रानी

‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर सीनियर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आई हैं। फिल्म में उनका एक्शन अवतार और अपराधियों के खिलाफ उनका बेखौफ अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की है और रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है।

किसने किया निर्देशन

इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस (Mardaani 3 OTT Release) किया है। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2014 में पहली फिल्म से हुई थी और 2019 में ‘मर्दानी 2’ रिलीज हुई थी। तीसरी फिल्म ने इस लोकप्रिय सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाते हुए एक और दमदार पुलिस थ्रिलर पेश की है।

Related Articles

Back to top button