Man For Women’s Choise : इन 8 प्रकार के लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां, 6 पैक बॉडी को ना, दाढ़ी, लाल रंग...

Man For Women’s Choise : इन 8 प्रकार के लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां, 6 पैक बॉडी को ना, दाढ़ी, लाल रंग…

man for women's choise, man and woman attraction to each other, man for women's attraction, navpradesh,

man for women's choise

Man For Women’s Choise : शोध में सामने आई बात

नई दिल्ली । Man for Women’s Choise : युवा अवस्था में लड़के लड़कियों को आकर्षित करने के लिए हर जतन करते  हैं। लेकिन हकीकत ये है कि लड़कियों को आठ प्रकार के लड़के पसंद आते है और लड़कियां ऐसे लड़कों की ओर ही आकर्षित होते हैं। ये बात एक शोध में सामने आई है।

Man for Women’s Choise : मिलता जुलता व्यक्तित्व

मिलते जुलते व्यक्तित्व वाले पुरुषों (Man for woman’s choise) के प्रति लड़कियां आकर्षित होती है।  यह बात लड़कों के लिए भी लागू होती है। लड़के भी  अपने से मिलते जुलते व्यक्तित्व वाली लड़कियों के प्रति आकर्षित होते हैं। शोध में ये पता चला है कि अपने जैसे सुंदर दिखने वाले लड़कों के प्रति लड़कियां आकर्षित होती है। यही बात लड़कों के लिए भी होती है। क्योंकि दोनों में से किसी एक के ज्यादा सुंदर होने  पर उन्हें लगता है कि ऐसे पार्टनर के साथ उनका अफेयर नहीं जम पाएगा। ऐसे में अफेयर को लेकर उन्हें डर बना रहता है। लड़कियों को यह भी लगता है कि अपने से कम सुंदर पार्टनर होगा तो वह उनके लिए ज्यादा अच्छा होगा। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के कुछ लोगों ने एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर 60 पुरुष व 60 महिलाओं पर अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है।

दाढ़ी

पुरुषों को दाढ़ी है क्या। और यदि है तो यह कितनी बड़ी है। इस बात को लेकर भी महिलाएं पुरुषों (man for women’s choise)  की ओर आकर्षित होती है। जो पुरुष थोड़ी दाढ़ी रखते हैं उनकी ओर लड़कियों आकर्षित होती है क्योंकि इसमें वे अधिक परिपक्व दिखाई देते हैं। न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी  में 177 पुरुष व 351 महिलाओं पर अध्ययन किया गया। इसमें भी थोड़ी दाढ़ी रखने वाले पुरुषों की ओर आकर्षित होने वाली महिलाओं की संख्या अधिक थी।

सिक्स पैक नहीं चाहिए

सिक्स पैक्स शरीर को लेकर लड़कों में काफी क्रेज होता है। लेकिन शोध में पता चला है कि ऐसे शरीर वाले लड़कों की तुलना में सर्वसामान्य शरीर वाले पुरुषों के प्रति लड़कियां ज्यादा आकर्षित होती हैं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में इसको लेकर शोध हुआ है। इसमें 286 महिलाओं को शर्टलेस पुरुषों के फोटो दिखाए गए। इस दौरान महिलाओं ने सिक्स पैक वाले पुरुषों को अल्प तथा सर्वसामान्य  शरीर वालों को दीर्घकाल के लिए अपना पार्टनर बनाने की बात कही।

उम्र

 महिलाएं अपने से ज्यादा उम्र  वाले पुरुषों की ओर आकर्षित होती है। 2010 में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है। खासकर जो महिलाएं खुद कमाने वाली होती हैं वे अपने से ज्यादा उम्र वालों की ओर आकर्षित होती है। आर्थिकदृष्टि से स्वतंत्र महिलाओं में खुद का पार्टनर चुनते समय अधिक कॉन्फिडेंस होता है। लिहाजा वे प्रभावी व्यक्तित्व व अपने से ज्यादा उम्र के लोगों का चुनाव करती हैं।

सुगंध

 टीवी पर दिखाए जाने वाले डियाड्रेंट के विज्ञापन अतिशयोक्तिपूर्ण होते हैं। ये सही है, लेकिन महिलाओं को सुगंध पसंद आती है और अच्छा डिओड्रेंट  लगाने वाले पुरुषों की ओर स्त्रियां आकर्षित होती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।  

लाल रंग

लाल रंग को प्रेम के प्रतीक रूप में जाना जाता है। वेलेंटाइन डे के दिन भी रेड रोज देकर प्रेम का इजहार करने की परंपरा है। अब शोध में पता चला है कि लाल रंग के कपड़े पहनने वाले पुरुषों की ओर महिलाएं अधिक आकर्षित होती हैं। चीन इंग्लैंड जर्मनी व अमेरिका में 2010 में एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

सदैव हंसमुख

कई अध्ययनों से पता चला है कि जो पुरुष अधिक हंसाते हैं उन पुरुषों की ओर महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं। हास्य व विनोद की अच्छी समझ रखने वाले पुरुषों के साथ महिलाओं की जोड़ी जल्द जम जाती है और ऐसे पुरुषों से वे मुक्तमन से बातें करती हैं।

फ्लर्टिंग

पढ़कर थोड़ा आश्चर्य लगेगा, लेकिन हकीकत ये है कि फ्लर्टिंग करने वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद करती हैं। हर महिला को अपनी प्रशंसा पसंद आती है। अमेरिका में रटगर्स यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर रही प्रसिद्ध लेखिका हेलेन फिशर ने सायकोलॉजी टुडे को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने बताया कि अपनी प्रशंसा करने वाले पुरुषों की बात पर वे शर्मा जाती हैं और उन बातों पपर गंभीरता से विचार करती हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *