BREAKING : शराब पिए युवक को काटा सांप, युवक ने भी सांप को दबाया दांतों में और…, देखें तस्वीरें…

BREAKING : शराब पिए युवक को काटा सांप, युवक ने भी सांप को दबाया दांतों में और…, देखें तस्वीरें…

man bites snake, drunken man bite snake, navpradesh,

man bites snake

Man Bites Snake : इसके बाद वह व्यक्ति अस्पताल पहुंच गया

एटा (उत्तर प्रदेश)/नवप्रदेश। Man Bites Snake : शराब का नशा ज्यादा हो जाए इंसान बड़बड़ाने लगता। किसी के मुंह से अंग्रेजी निकलने लगती है तो कोई अपनी औकात के बाहर की बात करने लगता है, फिर बात चाहे पैसे की हो या ताकत की। हालांकि ये भी सही है कि नशे में इंसान हत्या जैसे अपराध भी कर बैठता है।

पर यहां शराब के असर की हम जो कहानी आपको बताने जा रहे हैं वो सबसे अलग है। दरअसल शराब के नशे में धुत एक युवक (Man Bites Snake) को सांप ने काटा तो उस इंसान ने भी सांप के चार टुकड़े कर दिए वो भी अपने दांतों से काटकर।

इसके बाद वह व्यक्ति अस्पताल पहुंच गया। इस मामले से डॉक्टर भी हैरान है। डॉक्टरों का कहना है कि सांप को काटकर टुकड़े करने के बाद उस इंसान की तबीयत भी गंभीर है। घटना उत्तर प्रदेश की है।

जिस व्यक्ति को सांप ने काटा उसका नाम राज कुमार है। वह अपने घर में शराब पी रहा था। इसी दौरान घर में घुसे सांप ने राजकुमार पर हमला कर दिया। इस समय राज कुमार नशे में था। जैसे उसे अहसास हुआ कि सांप ने उसे काट दिया है उसने भी सांप को पकड़कर उसको अपने दांत से काटकर चार टुकड़े कर दिए। अब इस युवक के पिता का कहना है कि उसके बेटे की हालत गंभीर है और उसके पास उसके इलाज का खर्च उठाने के पैसे नहीं है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed