देशराजनीति

Mamata Banerjee VS Modi 2026 : पीएम मोदी की हुंकार, टीएमसी के गुंडों को दी खुली चेतावनी, बंगाल के लिए किया ‘6 गारंटियों’ का महा-ऐलान

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला (Mamata Banerjee VS Modi 2026) बोला है। प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता के सामने अपनी ‘6 गारंटियां’ रखते हुए साफ कर दिया कि बंगाल में अब अराजकता और डर का शासन खत्म होने वाला है।

पीएम मोदी ने पहली बड़ी गारंटी बंगाल को भयमुक्त बनाने की दी और कहा कि अब टीएमसी के गुंडों का आतंक नहीं चलेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध की फाइलें फिर से खोलने की तीसरी गारंटी देते हुए भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का संकल्प लिया। मोदी ने जोर देकर कहा कि चुनावी नतीजों के बाद राज्य के सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि आम जनता को उनका हक मिल सके और किसी भी गुंडे को कानून से ऊपर रहने की इजाजत नहीं होगी।

7वां वेतन आयोग और पलायन के मुद्दे पर ममता सरकार को घेरा (Mamata Banerjee VS Modi 2026)

प्रधानमंत्री ने इस रैली में सबसे बड़ा चुनावी दांव चलते हुए बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने की अपनी छठी गारंटी दी। इसे राज्य की राजनीति में एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, क्योंकि बंगाल के कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। हल्दिया की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था जब लोग यहाँ रोजगार की तलाश में आते थे, लेकिन टीएमसी के राज में आज यहाँ का युवा ओडिशा और अंडमान पलायन करने को मजबूर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने केवल घुसपैठियों की फैक्ट्रियां चलाने और नकली दस्तावेज तैयार करने जैसे कामों को ही बढ़ावा दिया है। पीएम ने मवेशी तस्करी का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी की पूरी राजनीति सिर्फ डर और सिंडिकेट पर टिकी है।

भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल और विकास की नई इबारत

पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए वादा किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई किसी भी कीमत (Mamata Banerjee VS Modi 2026) पर नहीं थमेगी। उन्होंने चौथी गारंटी के तहत भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजने और लूटी गई पाई-पाई वापस दिलाने की बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए राज्य में शांति का होना जरूरी है, जो केवल भाजपा की सरकार ही सुनिश्चित कर सकती है।

उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि अब उन्हें नौकरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा और बंगाल को फिर से औद्योगिक शक्ति बनाया जाएगा। मोदी की इन ‘6 गारंटियों’ ने बंगाल के चुनावी माहौल में टीएमसी के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है और राज्य का सियासी पारा पूरी तरह से गरमा गया है।

Related Articles

Back to top button