Site icon Navpradesh

Male Goat Milk : ये बकरा देता है दूध, इसके मालिक ने बताया सुबह-शाम…

male goat, milk, rajasthan, navpradesh,

male goat milk

जयपुर/ए.। बकरी नहीं बकरा (male goat) भी दूध (milk) देता है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं बकरा दूध देता है। ये खास बकरा राजस्थान (rajasthan) में है। ये बकरा (male goat) राजस्थान (rajasthan) के ढोलपुर गांव में है, जो कौतूहल का विषय बना हुआ है। बकरे केे दूध (milk) देने के पीछे की वजह ये है कि उसमें नर व माना दोनों के ही लक्षण हैं। ऐसा भी नहीं है कि ये बकरा कभी कभी ही दूध देता है, बल्कि यह रोज दूध देता है, ठीक किसी बकरी की तरह।

बकरे के मालिक ने ये बताया

बकरे के मालिक राजवीर कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने ये बकरा (male goat) एक साल पहले पशु बाजार से खरीदा था। तब ये बकरा दो माह का था। तब उन्होंने इस तीन हजार रुपए में खरीदा। लेकिन छह माह में बकरे में बकरी जैसे हार्मोन विकसित हुए। और वह दूध देने लगा। यह बकरा हर दिन सुबह और शाम दोनों टाइम 1 लीटर दूध देता है।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

बकरे के दूध देने की बात पता चलते ही ढोलपुर गांव में इसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में आते हैं। सबको आश्चर्य लगता है। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। डॉक्टरों ने भी आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि हार्मोन की गड़बड़ी के कारण ऐसा हो सकता है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ ज्ञानप्रकाश सक्सेना ने बताया कि एक लाख प्रकरणोंं में ऐसा मामला सामने आता है।

Exit mobile version