Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की राशि ने महिलाओं के जीवन में लाई खुशियाँ, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों से झुमका जलाशय परिसर में भेंट कर उनसे हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से जीवन (Mahtari Vandan Yojana) में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में जानकारी ली।
कोरिया जिले के ग्राम सारा की हितग्राही कविता देवांगन ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि को बचत कर उन्होंने स्टेशनरी की दुकान शुरू की है और अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
हितग्राही ऊषा राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने योजना की राशि से अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलकर नियमित जमा करना शुरू किया है, ताकि बेटी का भविष्य (Mahtari Vandan Yojana) सुरक्षित हो। हितग्राही विमला राजवाड़े, अंजनी साहू, सुशीला, सविता कुशवाहा, रजनी, निर्जला साहू और विमला देवी ने भी बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है।
किसी ने बच्चों की स्कूल फीस भरी है, किसी ने इलाज पर खर्च किया है, तो किसी ने सिलाई मशीन लेकर टेलरिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बच्चों के लालन-पालन तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी यह राशि बेहद उपयोगी साबित हो रही है।
सभी महिलाओं ने महतारी वंदन योजना को अत्यंत लाभदायक और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने (Mahtari Vandan Yojana) वाली बताया। मुख्यमंत्री साय ने इन हितग्राहियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह योजना आप जैसी लाखों महिलाओं के विश्वास को मजबूत करने और जीवन के छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हुआ है, यह खुशी की बात है।



