छत्तीसगढ़

Mahattari Gaurav Year : छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया ‘महतारी गौरव वर्ष’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर में आयोजित ‘जनादेश परब’ के अवसर पर उमड़े जनसमर्थन के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशाल सहभागिता लोकतंत्र में जनता के अटूट विश्वास और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की स्वीकृति का सशक्त प्रमाण है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को सबसे अधिक आशीर्वाद मातृशक्ति से प्राप्त होता है। माताओं और बहनों के स्नेह, विश्वास और समर्थन से ही सरकार को जनसेवा की ऊर्जा मिलती है। इसी भावना से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ (Mahattari Gaurav Year) के रूप में घोषित किया है। इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रेरणादायक उद्बोधन के लिए आभार व्यक्त किया, जिसने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मार्गदर्शक विचार छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा का पहला वर्ष ‘विश्वास वर्ष’ और दूसरा वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान शासन और जनता के बीच भरोसा पुनर्स्थापित हुआ और प्रदेश के आधारभूत ढांचे, सामाजिक विकास तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए।

https://youtu.be/fLvSO46iTsI

उन्होंने कहा कि महतारी गौरव वर्ष के दौरान राज्य की सभी प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का केंद्र माताएँ और बहनें होंगी। यह वर्ष न केवल मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि उनके सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक गरिमा को नई ऊँचाई देने का संकल्प भी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी गौरव वर्ष (Mahattari Gaurav Year) के माध्यम से छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति के नेतृत्व, सहभागिता और सम्मान का एक नया अध्याय लिखा जाएगा, जो विकसित और समरस छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा।

Related Articles

Back to top button