Mahashivratri Ranchi : शिवमय रांची की ऐतिहासिक तैयारी: महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात, CM हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ
Mahashivratri Ranchi
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची पूरी तरह शिवमय होने (Mahashivratri Ranchi) जा रही है। रविवार दोपहर तीन बजे पहाड़ी मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक और भव्य शिव बारात इस वर्ष आस्था, संस्कृति और आधुनिक सोच का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दीप प्रज्वलित कर करेंगे।
आयोजन के दौरान वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह सहित कई सामाजिक व धार्मिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष भगवान भोलेनाथ कर्पूरगौरं करुणावतारं स्वरूप में भूत-प्रेतों की टोली के साथ शिव बारात का नेतृत्व करेंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
51 माताओं की आरती, दिव्य झांकियां और तांडव का अद्भुत दृश्य
शिव बारात में 51 माताएं दूल्हे के रूप में सजे भोलेनाथ का परछन करेंगी और सामूहिक दिव्य आरती (Mahashivratri Ranchi) उतारेंगी। राम – लक्ष्मण – सीता, राधा – कृष्ण और मां दुर्गा की सजीव झांकियां श्रद्धा और सौंदर्य का अनुपम दृश्य रचेंगी। वहीं भूत-प्रेतों की टोली तांडव नृत्य करते हुए पूरे मार्ग को शिवभक्ति से सराबोर कर देगी।
इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी शिव बारात
शिव बारात पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर शनि मंदिर अपर बाजार, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, गांधी चौक, महावीर चौक और रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां सनातन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
इको-फ्रेंडली सोच के साथ सांस्कृतिक वैभव
इस वर्ष आयोजन पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल रखा (Mahashivratri Ranchi) गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार शिव तांडव, 21 बालिकाओं द्वारा काली तांडव, अघोरियों का नृत्य, छऊ नृत्य, भजन संध्या और झारखंड की प्रसिद्ध ताशा पार्टी की प्रस्तुतियां देंगे। राधा–कृष्ण का प्रेम नृत्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगा।
20 से अधिक सजे वाहन, ‘हर घर शिव’ अभियान
बारात में पांच रथ घोड़ा सारथियों के साथ चलेंगे और कुल 20 से 21 सजे-धजे वाहन शामिल होंगे। आयोजन महासमिति द्वारा ‘हर घर शिव’ अभियान भी चलाया जा रहा है। संरक्षक जितेंद्र सिंह ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
सुरेश्वर महादेव में हल्दी – मेहंदी की रस्में
शुक्रवार को सुरेश्वर महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ को पारंपरिक हल्दी रस्म अर्पित की गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और वातावरण भक्तिमय हो उठा। शनिवार को मेहंदी रस्म होगी, जबकि 15 तारीख को शिव बारात चुटिया स्थित श्री राम मंदिर पहुंचेगी, जहां रात्रि में शुभ विवाह संपन्न होगा। मंदिर अध्यक्ष सुरेश साहू और महासचिव संतोष सिन्हा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दूरदर्शन रांची से नए धारावाहिकों की सौगात
इसी बीच दूरदर्शन केंद्र रांची दर्शकों के लिए तीन नए धारावाहिक लेकर आ रहा है। पारिवारिक हास्य धारावाहिक ‘तिकड़मबाज’ हर शनिवार रात आठ बजे प्रसारित होगा, जिसमें हास्य, रहस्य और पारिवारिक भावनाओं का संतुलित समावेश होगा।
