देश

BREAKING: फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, अब एक्टिंग सीएम

मुंबई/नवप्रदेश।देवेंद्र फडणवीस (devendra fadanvis) ने महाराष्ट्र (maharashtra) के मुख्यमंत्री पद (chief minister post) से इस्तीफा (resign) दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा (resign)  दिया, इसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें नई व्यवस्था अस्तित्व में आने तक एक्टिंग मुख्यमंत्री (acting cm) बने रहने को कहा है।

मुख्यमंत्री पद (chief minister post) से इस्तीफा (resign) बाद फडणवीस (devendra fadanvis) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र (maharashtra) की जनता का मन से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्हें पांच साल महाराष्ट्र की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने भाजपा के मित्रदल शिवसेना का आभार व्यक्त किया। हालांकि इस दौरान पत्रकारों से कहा आपकों यह (शिवसेना) मित्रदल नहीं लग रहा होगा। फडणवीस ने यह भी कहा कि उन्हें राज्यपाल ने महाराष्ट्र (maharashtra) का कार्यकारी मुख्यमंत्री (acting cm) बने रहने को कहा है। यह दायित्व संभालते हुए राज्यपाल ने मुझे कोई नीतिगत फैसला नहीं लेने को कहा है।

Related Articles

Back to top button