छत्तीसगढ़

Mahadev Temple : महादेव घाट में मुख्यमंत्री की पूजा अर्चना को लेकर दिनभर रही चर्चा, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

रायपुर के महादेव घाट इलाके में सोमवार को सुबह से ही अलग तरह की हलचल देखने (Mahadev Temple) को मिली। हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लोगों की आवाजाही बढ़ी रही और मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी नजर आई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर के आसपास जुटने लगे। पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक माहौल बना रहा और हर तरफ हर हर महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे।

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी भी चर्चा में रही। महादेव घाट में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सुबह से तैयारियां चल रही थीं। मंदिर परिसर में पहुंचे लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना करते हुए विशेष पूजा अर्चना की।

भगवान शिव का किया जलाभिषेक : Mahadev Temple

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में पूजा के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कुछ समय तक मंदिर परिसर में रुके और वहां मौजूद लोगों से भी मुलाकात की।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही लगातार बनी रही। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अमला भी तैनात रहा।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल (Mahadev Temple) होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में धार्मिक और सामाजिक विषयों को लेकर भी चर्चा हुई। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button