Mahadev Betting : महादेव बेटिंग ऐप जांच में फिर ईडी के सामने पेश हुईं शेफाली बग्गा, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच लगातार आगे बढ़ (Mahadev Betting) रही है। प्रवर्तन निदेशालय इस केस से जुड़े डिजिटल और वित्तीय पहलुओं की गहराई से जांच कर रहा है। इसी कड़ी में टीवी प्रेजेंटर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा से एक बार फिर पूछताछ की गई।

शुक्रवार को शेफाली बग्गा लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं। अधिकारियों ने उनसे महादेव बेटिंग ऐप के कथित प्रचार और उससे जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड को लेकर पूछताछ की। इससे पहले गुरुवार को भी उनसे करीब पांच घंटे तक सवाल जवाब किए गए थे।

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ Mahadev Betting

जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी को कुछ डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनमें शेफाली बग्गा की कथित भूमिका की जांच की जा रही है। ईडी उन प्रमोशनल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल सामग्री की भी पड़ताल कर रही है, जिनका संबंध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार से बताया जा रहा है।

हवाला नेटवर्क से जुड़े लिंक की जांच

जांच एजेंसी महादेव नेटवर्क के कथित हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। ईडी का दावा है कि ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े हवाला लेनदेन और वित्तीय नेटवर्क के संचालन में अहम भूमिका निभाता था।

विदेश से संचालित प्लेटफॉर्म पर भी फोकस

जांच के दौरान एजेंसी इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि क्या दुबई और लंदन जैसे शहरों से संचालित कथित बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार में शेफाली बग्गा की कोई भूमिका (Mahadev Betting) रही है। इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

टेलीग्राम चैनल की भी हो रही जांच

ईडी के अनुसार शेफाली बग्गा से जुड़े एक टेलीग्राम चैनल की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस प्लेटफॉर्म के जरिए कथित ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े प्रचार या अन्य सामग्री साझा की गई थी।

इधर, इस मामले में कारोबारी विकास गर्ग की गिरफ्तारी और उनकी संपत्तियों पर की गई कार्रवाई के बाद जांच ने और तेजी पकड़ (Mahadev Betting) ली है। एजेंसी का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Exit mobile version