मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh Power Generation : बिजली उत्पादन में नया इतिहास – मध्यप्रदेश की दो ताप विद्युत यूनिट ने रचा सतत् संचालन का रिकॉर्ड, 500 और 100 दिन बिना थमे चला उत्पादन

मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र से एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाई देते (Madhya Pradesh Power Generation) हुए मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत इकाइयों ने बिना रुके लगातार उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शुक्रवार को अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की यूनिट नंबर–5 ने 500 दिन और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर–10 ने 100 दिन सतत् विद्युत उत्पादन पूरा किया।

https://www.youtube.com/watch?v=rkpub7HLLzU

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर–5 ने 1 अक्टूबर 2024 से अब तक बिना किसी बड़े आउटेज के संचालन कर यह उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के अनुसार यह यूनिट देश के सार्वजनिक क्षेत्र की तीसरी और स्टेट सेक्टर की पहली ऐसी विद्युत इकाई बन गई है, जिसने लगातार 500 दिन उत्पादन का रिकॉर्ड दर्ज किया हो। सार्वजनिक क्षेत्र में इससे पहले केवल एनटीपीसी की दो इकाइयां ही 644 और 559 दिन तक संचालित रह चुकी हैं।

तकनीकी दक्षता और प्रतिबद्धता का उदाहरण बनी चचाई यूनिट

राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि को पावर जनरेटिंग कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी सफलता (Madhya Pradesh Power Generation) बताया। उन्होंने कहा कि 500 दिन तक बिना रुके विद्युत संचालन बनाए रखना अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की टीम के पेशेवर दृष्टिकोण, मजबूत प्रबंधन और उच्च तकनीकी क्षमता को दर्शाता है। यह रिकॉर्ड न केवल उत्पादन के आंकड़ों में, बल्कि विश्वसनीयता के मानकों में भी मील का पत्थर है।

उच्च प्रदर्शन के आंकड़ों में दिखी यूनिट–5 की मजबूती

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की यूनिट नंबर–5 ने इस अवधि में 98.64 प्रतिशत प्लांट अवेलेबिलिटी फैक्टर (PAF), 95.30 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (PLF) और मात्र 9.28 प्रतिशत ऑक्जिलरी कंजम्पशन दर्ज किया। ये आंकड़े यूनिट की निरंतर क्षमता, कुशल संचालन और तकनीकी उत्कृष्टता को स्पष्ट रूप से रेखांकित करते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Ih1pVKAZd0o

सारनी की यूनिट–10 ने भी कायम रखा भरोसा

वहीं सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर–10 ने 5 नवंबर 2025 से लगातार 100 दिन विद्युत उत्पादन कर एक और मजबूत उदाहरण (Madhya Pradesh Power Generation) पेश किया है। इस दौरान यूनिट ने 100.16 प्रतिशत PAF, 92.85 प्रतिशत PLF और 8.23 प्रतिशत ऑक्जिलरी खपत के साथ उच्च ऑपरेशनल विश्वसनीयता साबित की। उल्लेखनीय है कि यह यूनिट इसी वित्तीय वर्ष में पहले भी 200 दिन से अधिक लगातार उत्पादन कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button