छत्तीसगढ़

LPG Shortage Issue Assembly : गैस किल्लत के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, शून्यकाल में कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को एलपीजी गैस की कथित कमी और महंगाई के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा देखने (LPG Shortage Issue Assembly) को मिला। शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस विषय को उठाते हुए सरकार को घेरा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।

नेता प्रतिपक्ष Charan Das Mahant ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पहले यह आश्वासन दिया गया था कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद गैस की कमी नहीं होगी, लेकिन अब कई जगहों पर गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी सामने आ रही है। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से Ajay Chandrakar ने कहा कि यह विषय राज्य सरकार के दायरे से बाहर है और इससे जुड़े मुद्दों पर केंद्र स्तर पर चर्चा होनी चाहिए।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने भी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भले ही गैस आपूर्ति का विषय केंद्र से जुड़ा हो, लेकिन व्यवस्था और वितरण की जिम्मेदारी राज्य सरकार (LPG Shortage Issue Assembly) की भी होती है। उन्होंने कहा कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए आसंदी ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष ने फिर कहा कि कई जगहों पर कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं और आम लोग गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शादियों का मौसम होने के कारण गैस की मांग बढ़ी है और कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

स्थगन प्रस्ताव नहीं मिलने पर विपक्ष का विरोध

विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव की मांग की, लेकिन आसंदी की ओर से अनुमति (LPG Shortage Issue Assembly) नहीं मिलने पर विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विरोध जारी रहने पर विपक्ष के लगभग 35 सदस्य स्वयं को निलंबित करते हुए सदन से बाहर चले गए।

Related Articles

Back to top button