देश

LPG Panic Booking India : देश में LPG की कोई कमी नहीं, पैनिक बुकिंग से बढ़े आंकड़े : केंद्र सरकार

देश में एलपीजी की कमी की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट (LPG Panic Booking India) किया है कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सरकार के अनुसार हाल के दिनों में पैनिक बुकिंग के कारण सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ी है, लेकिन देश में एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

पैनिक बुकिंग से बढ़ी सिलेंडर की मांग

Ministry of Petroleum and Natural Gas की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने बताया कि आम दिनों में देशभर में रोजाना लगभग 50 से 55 लाख एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग (LPG Panic Booking India) होती थी। हालांकि हाल के दिनों में यह संख्या बढ़कर 75 से 76 लाख तक पहुंच गई है, जो मुख्य रूप से पैनिक बुकिंग की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से किसी भी स्थान पर एलपीजी खत्म होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

अस्पताल और हॉस्टल को दी जा रही प्राथमिकता

सरकार ने बताया कि एलपीजी वितरण में अस्पतालों और हॉस्टलों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही 5 मार्च की तुलना में देश में एलपीजी उत्पादन लगभग 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है ताकि आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए।

केरोसीन और कोयले की अतिरिक्त व्यवस्था

केंद्र सरकार ने राज्यों को वितरण के लिए करीब 48,000 किलोलीटर यानी लगभग 4.8 करोड़ लीटर केरोसीन (LPG Panic Booking India) भी जारी किया है। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए Coal India Limited को कोयला उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

CNG और PNG सप्लाई भी सामान्य

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि देश में CNG और PNG की सप्लाई में भी कोई कमी नहीं है। फिलहाल देश में करीब 1.5 करोड़ पीएनजी उपभोक्ता (LPG Panic Booking India) हैं और लगभग 60 लाख परिवारों को पीएनजी कनेक्शन आसानी से उपलब्ध कराया जा सकता है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में गैस या ईंधन की अतिरिक्त बुकिंग न करें।

Related Articles

Back to top button