Lok Sabha Elections 2024 Second Phase Voting : कांकेर ने मारी बाजी, छत्तीसगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 63.92% मतदान

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase Voting : कांकेर ने मारी बाजी, छत्तीसगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 63.92% मतदान

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase Voting :

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase Voting :

दोपहर एक बजे तक महासमुंद लोकसभा में 52.06%, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 47.82% मतदान

रायपुर/कांकेर/नवप्रदेश। Lok Sabha Elections 2024 Second Phase Voting : छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर शुक्रवार 26 अप्रैल को वोटिंग चल रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने 1 बजे तक वोटिंग में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया है। छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान चल रहा है। 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया। इनमें राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ शामिल हैं। शेष स्थानों पर शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा।

दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। चुनाव आयोग ने फ़िलहाल अनंतिम मतदान प्रतिशत जारी नहीं किया है। दोवहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा 60.15% मतदान कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है। वहीं महासमुंद लोकसभा में एक बजे तक 52.06% मतदान दर्ज हुआ है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 47.82% मतदान दोपहर 1 बजे तक हुआ है।

दूसरे चरण में भी छत्तीसगढ़ के कुछ मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। इसे देखते हुए 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती शांतिपूर्ण मतदान के लिए की गई है। इधर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 11:00 बजे तक 32.99% मतदान हुआ है। 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 42% प्रतिशत हुआ। सुबह 11 बजे तक सबसे कम मतदान पंडरिया विधानसभा में 28.35 प्रतिशत हुआ।

राजनांदगांव लोकसभा में 11 बजे तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत

0 डोंगरगांव- 34.76% मतदान
0 डोंगरगढ़- 29.92% मतदान
0 कवर्धा- 32.48% मतदान
0 खैरागढ़- 37.81% मतदान
0 खुज्जी- 32.19% मतदान
0 मोहला-मानपुर- 42% मतदान
0 पंडरिया- 28.35% मतदान
0 राजनांदगाव- 30.53% मतदान

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *