Lok Sabha 2024 BJP Mission : बीजेपी की लोकसभा और राज्यसभा 2024 के लिए यूथ पॉलिसी

Lok Sabha 2024 BJP Mission : बीजेपी की लोकसभा और राज्यसभा 2024 के लिए यूथ पॉलिसी

Lok Sabha 2024 BJP Mission :

Lok Sabha 2024 BJP Mission :

0 रास में 80% विषय विशेषज्ञों को मौका और लोस के लिए 150 से ज्यादा सीटों पर युवाओं को उतारने का प्लान

नवप्रदेश डेस्क। Lok Sabha 2024 BJP Mission : 2024 लोकसभा चुनाव में 150 से ज्यादा नए प्रत्याशी उतारने का मन भाजपा ने बना लिया है। नए और युवाओं को पार्टी का चेहरा बनाने के लिए उनकी जगह टिकिट दी जाएगी जो दो से ज्यादा बार जीत चुके हैं। ऐसे सांसद संगठन में भेजे जाएंगे। 8 अगस्त को भाजपा की संसदीय समिति की बैठक हुई थी। उसी दौरान पार्टी के आला औहदेदारों ने इस पर एकराय बना लिए थे।

खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष श्री नड्डा Lok Sabha 2024 BJP Mission : युवा आबादी का प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं। वैसे तो यूथ को पार्टी में आगे लाने की पुरजोर आवाज़ मोदी ही हैं।

बता दें कि देश में 65% से ज्यादा युवा हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं। अगर एक शख्स को लगातार लोकसभा का टिकट मिलता है तो उसके साथी कार्यकर्ता चुनावी राजनीति से बाहर हो जाते हैं।

इसलिए कुछ खास अवसरों को छोड़कर किसी एक कार्यकर्ता को 2-3 बार से ज्यादा लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया जाए। इससे नए लोगों के लिए तो रस्ते खुलेंगे ही साथ में पार्टी को युवा सोच और नई पीढ़ी को भी जोड़ने का मौका मिलेगा।

3 से 11 बार तक चुनाव जीतन वाले सांसद बढ़े हैं

पार्टी सूत्रों के मुताबिक दस सीट पर चुनाव हुए तो 2 ही ऐसे प्रत्याशी होंगे जो जातीय समीकरण या संगठन में योगदान के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे। पहली लोकसभा में 26% सदस्यों की उम्र 40 से कम थी। बाद में संसद में युवा प्रतिनिधित्व कम होता गया। लोकसभा में तीन से 11 बार तक चुनाव जीतने वाले सांसदों की संख्या बढ़ती गई।

लोकसभा 2024 के लिए बीजेपी की यह रणनीति

80% ऐसे लोगों को मौका मिलेगा जो कानून, चिकित्सा, विज्ञान, कला, आर्थिक मामले, तकनीक, पर्यावरण और भाषा के जानकार हों। दस सीट पर चुनाव हुए तो 2 ही ऐसे प्रत्याशी होंगे जो जातीय समीकरण या संगठन में योगदान के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे। चुनाव में भाजपा 150 नए प्रत्याशी उतार सकती है। इनमें 41 से 55 साल की उम्र के प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *