दुनिया

Britain Election Result 2024: 14 साल बाद लेबर पार्टी की सरकार, सुनक ने किया इस्तीफे का ऐलान; ब्रिटेन में लेबर पार्टी 400 पार

-लेबर पार्टी को सत्ता में आने के लिए 14 साल का वनवास झेलना पड़ा

लंदन। Britain Election Result 2024: ब्रिटिश चुनाव के नतीजे लगभग आ गए हैं। 14 साल से सत्ता पर काबिज कंजर्वेटिव पार्टी को अंग्रेजों ने सत्ता से बेदखल कर दिया है। जबकि लेबर पार्टी को 400 के पार सीटों पर पहुंचा है। भारत से नाता रखने वाले ऋषि सुनक बुरी तरह हार गए हैं। ब्रिटेन में एग्जिट पोल सच साबित हुए हैं और सुनक की पार्टी अब तक सिर्फ 111 सीटें ही जीत पाई है।

https://navpradesh.com/mumbai-is-the-most-expensive-city-in-the-country-while-islamabad-is-the-cheapest-city-in-the-world-who-tops-the-list

अब तक आए नतीजों के मुताबिक लेबर पार्टी ने 405 सीटें जीत ली हैं। 650 में से 624 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। लेबर पार्टी को सत्ता (Britain Election Result 2024) में आने के लिए 14 साल का वनवास झेलना पड़ा है। इस बीच लिबरल डेमोक्रेट्स ने 60 सीटें, स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने सात और रिफॉर्म यूके ने चार सीटें जीती हैं। ग्रीन पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है।

https://navpradesh.com/first-time-robot-suicide-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b2

चौंकाने वाले नतीजों में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस भी शामिल हैं। वे वेस्ट नॉरफॉक में हार गई है। सुनक से पहले वह प्रधानमंत्री थीं। हालाँकि ऋषि सुनक (Britain Election Result 2024) उत्तरी इंग्लैंड से विजयी हुए हैं। सुनक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने हार की जिम्मेदारी भी ली है। हाउस ऑफ कॉमन्स में 650 सांसद होते हैं। बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 326 सीटों की जरूरत होती है। हार के संकेत मिलने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=OM95Y1KX6v4&t=1s

स्कॉटलैंड में लेबर पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि ब्रिटेन में नतीजों के आधार पर सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। 2026 में वहां भी चुनाव होने वाले हैं। स्कॉटिश नेता अनस अनवर ने दावा किया है कि लेबर पार्टी इस बार 30 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

Related Articles

Back to top button