Lockdown में भोजन बांटने की आड़ में एक बेच रहा था नशे की…, दूसरा फैला रहा था... |

Lockdown में भोजन बांटने की आड़ में एक बेच रहा था नशे की…, दूसरा फैला रहा था…

lockdown, selling tobacco products, arrest, navpradesh,

lockdown, selling tobacco product, arrest

चित्तौडग़ढ़/नवप्रदेश। लॉकडाउन (lockdown) में भोजन बांटने की आड़ में नशे की सामग्री बेचने (selling tobacco products) वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार (arrest) कर लिया है। भोजन बांटने की आड़ में यह शख्स गुटखा व तंबाकू बेच (selling tobacco product) रहा था। मामला राजस्थान में चित्तौडग़ढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को लॉकडाउन (lockdown) के दौरान भोजन बांटने की आड़ में गुटखा, तम्बाकू बेचते और अन्य एक व्यक्ति को अफवाह फैलाने आरोप में गिरफ्तार (arrest) किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम को लॉकडाउन (lockdown) में गश्त के दौरान शहर में एक कार को रोका तो चालक ने भोजन बांटने का परमिट दिखाया, लेकिन तलाशी ली तो कार में गुटखा, तम्बाकू के पैकेट भरे मिले जिन्हें वह शहर के अंदरूनी हिस्सों के दुकानदारों को देने जा रहा था।

सारे पैकेट थे एक्सपायरी डेट के

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सारे पैकेट एक्सपायरी डेट के थे। पुलिस ने कार एवं माल जब्त करके चालक शिव लहरी विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को ही शम्भुपुरा थाना पुलिस ने कोरोना को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर अफवाह फैलाने पर सावा निवासी देवीलाल तेली को ग्रुप एडमिन की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है। दुनिया का शक्तिशाली देश अमेरिका भी इसका हॉट्सपाट बन गया है। भारत में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में अब साढ़े सात हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। तथा देश में मृतकों की संख्या 200 के पार हो गई है। इ टली के बाद सर्वाधिक मौतें अमेरिका में हुई है। इस समय दुनिया के तमाम देश भारत से मदद मांग रहे हैं। खासकर मलेरिया में काम आने वाली दवा हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन के लिए।

You may have missed