देश

सौतेला पिता बना हैवान-डंडे से पीटा, 3 दिन तक टॉयलेट में बंद रखा; बच्चों ने पुलिस को बताई खौफनाक घटना…

-सौतेले पिता ने दो मासूम बच्चों को बहुत परेशान किया

संभल। step-father locked them in the bathroom: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सौतेले पिता ने दो मासूम बच्चों को बहुत परेशान किया। बच्चों को न सिर्फ डंडों से पीटा गया बल्कि तीन दिन तक टॉयलेट में बंद भी रखा गया। बच्चों ने पुलिस को खौफनाक घटना बताई। संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र में सात और पांच साल के दो बच्चों को प्रताडि़त करने के आरोप में पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

https://navpradesh.com/a-minor-relative-had-given-the-contract-for-the-murder-first-he-touched-his-feet-and-then-fired-bullets-on-his-chest/

यह घटना संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के दौलतपुरी गांव की है। गांव के रहने वाले महेश ने 3 साल पहले मुरादाबाद की दो बच्चों की मां रेखा से शादी की थी। 2 महीने पहले रेखा का निधन हो गया। इसके बाद दो बेटों सौरभ और शौर्य के पालन-पोषण की जिम्मेदारी महेश पर आ गई। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन इसके बाद सौतेले पिता ने दोनों मासूम बच्चों के साथ अत्याचार करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातों से दोनों बच्चों का घर पर रहना मुश्किल हो गया।

https://navpradesh.com/isro-launches-indias-first-analog-space-mission-in-leh/

आरोप है कि तीन दिन पहले सौतेले पिता महेश ने दोनों बच्चों को डंडे से पीटा। इसके बाद उन्हें टॉयलेट (step-father locked them in the bathroom) में बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया। बच्चे रो रहे थे और शौचालय से बाहर निकालने की गुहार लगा रहे थे। लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके बाद जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों बच्चों को टॉयलेट से बाहर निकाला।

https://navpradesh.com/assembly-election-2024-in-maharashtra-and-jharkhand-assembly-elections-double-the-amount-was-seized-than-last-time-345-crores-increase-in-crimes/

पूरी घटना की जानकारी बच्चों की मां के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर बच्चों के चाचा वहां आए और दोनों बच्चों को अपने साथ थाने ले गए और आरोपी महेश के खिलाफ जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

https://navpradesh.com/then-hindu-muslim-unity-will-happen-automatically-shankaracharya-avimukteshwarananda-told-cm-yogi-the-formula/

Related Articles

Back to top button