प्रशासनिकराजनीति

Lok Sabha Elections 2024 : बस्तर बंद का ऐलान, प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कांकेर में 20,000 जवान हापाटोला-कलपर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स, हेलीकॉप्टर से भेजे गए मतदान दल

रायपुर/नवप्रदेश। Lok Sabha Elections 2024 : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान तीन लोकसभा सीटों पर है। 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में वोटिंग होगी। तीनों ही क्षेत्रों में नक्सलियों का हस्तक्षेप है। इसलिए भी प्रशासन अलर्ट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ कांकेर में 20,000 जवान तैनात किये गए हैं।

कांकेर सीट पर मतदान के लिए अंतागढ़ से नक्सल प्रभावित और अति संवेदनशील क्षेत्र के लिए 9 मतदान दलों को BSF के हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया है। कांकेर लोकसभा सीट पर 20,000 जवानों की तैनाती, हेलीकॉप्टर से मतदान भेजे गए।

बता दें कि नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्योंकि नक्सलियों के बस्तर बंद के ऐलान पर मतदाओं में घबराहट है तो वहीँ फ़ोर्स संभावित खतरों के लिए मुस्तैद भी है।

कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। मतदाता सूची तैयार है। 718 मतदान केंद्रों के लिए EVM वितरित कर दिए गए हैं। सभी मतदान दल शाम तक अपने केंद्रों पर पहुंच जाएंगे।

https://twitter.com/CEOChhattisgarh/status/1783326670885200377

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि बंद का असर इन क्षेत्रों में नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जगह-जगह विरोध में बैनर लगाए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम के साथ ही क्षेत्र में जवान अभी से तैनात कर दिए गए हैं।

तगड़े सुरक्षा इंतजाम बैकफुट पर नक्सली

दरअसल, कांकेर के हापाटोला के कलपर जंगल में पुलिस ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके बाद से नक्सलियों में बौखलाहट है। कांकेर के कुछ इलाकों में बंद का असर दिखा है, लेकिन प्रशासन के तगड़े सुरक्षा के कारण नक्सली बैकफुट हैं। इसके अलावा सभी पुलिस चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

कांकेर लोकसभा में 2090 मतदान केंद्र

कांकेर लोकसभा सीट पर कुल मतदान केंद्र 2090 है। केवल कांकेर जिले में 727 मतदान केंद्र हैं। 16 लाख 50 हजार 692 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 43 हजार 124 है। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 7 हजार 549 है और थर्डजेंडर मतदाताओं की संख्या 19 है। प्रशासन के मुताबिक संवेदनशील 279, अतिसंवेदनशील 54 और शिप्टिंग मतदान केंद्र की संख्या 20 है।

Related Articles

Back to top button