छत्तीसगढ़प्रशासनिक

Bastar Division : पुलिस कर्मियों की हुई पदोन्नति, IG ने जारी की सूची

सातों जिलों के 237 प्रधान आरक्षकों को बनाया गया ASI

जगदलपुर/नवप्रदेश। Bastar Division : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लंबे समय के बाद जवानों को पुलिस विभाग में पदोन्नत किया गया है। संभाग के 237 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम के अनुसार एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। बस्तर IG सुंददराज पी ने गुरुवार को संभाग के सातों जिलों में पदोन्नत हुए जवानों की सूची जारी की है। जिनमें बस्तर (Bastar Division) से 37, दंतेवाड़ा से 25, कांकेर से 52, बीजापुर से 37, नारायणपुर से 35, सुकमा से 22 और कोंडागांव से 29 जवानों का प्रमोशन हुआ है।

IG सुंदराज पी ने बताया कि, पदोन्नति से पहले सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पदों के लिए कुछ दिन पहले विभागीय पदोन्नति परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में योग्य पाए गाय प्रधान आरक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षण भी दिया गया था। जिसके बाद सफल हुए 237 प्रधान आरक्षकों को ASI के पद पर पदोन्नत (Bastar Division) किया गया है।

देखिए किस जिले में किनका हुआ प्रमोशन

Related Articles

Back to top button