Laxmi Rajwade Visit : 95% जली हालत में मिली मोनिका ने तोड़ा दम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परिजनों को बंधाया ढांढस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख (Laxmi Rajwade Visit) दिया है। शनिवार को सड़क किनारे अधजली और लहूलुहान हालत में मिली 11वीं की छात्रा मोनिका सिंह जिंदगी की जंग हार गई।
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही मोनिका की सांसें थम गईं। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है, वहीं प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
सड़क किनारे मिली थी तड़पती हुई छात्रा (Laxmi Rajwade Visit)
घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोरखनाथ पुर की है, जहां पाटन नाले के पास राहगीरों ने एक लड़की को बेहद गंभीर स्थिति में देखा था। मोनिका करीब 95 प्रतिशत तक जल (Laxmi Rajwade Visit) चुकी थी और दर्द से तड़प रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे तुरंत विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,
लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे अंबिकापुर और फिर वहां से रायपुर रेफर किया गया। बदकिस्मती से अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोनिका ने दम तोड़ दिया, जिससे एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया।
मंत्री ने दिए त्वरित और निष्पक्ष जांच के आदेश
इस जघन्य मामले की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।
मंत्री राजवाड़े ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और पुलिस के आला अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि इस पूरे मामले की बिना किसी देरी के निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रा के साथ हुई इस दरिंदगी के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस के सामने बड़ी चुनौती, क्या है मौत की असल वजह?
मोनिका की मौत के बाद अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह इस हाल तक पहुंची (Laxmi Rajwade Visit) कैसे? क्या यह कोई सोची-समझी साजिश थी या इसके पीछे किसी रसूखदार का हाथ है?
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आ पाई है। इलाके के लोग अब मोनिका के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और पुलिस से जल्द से जल्द गुत्थी सुलझाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।



