मनोरंजन

Lady Viral Video : महिला की मीठी आवाज सुन सोनू सूद भी हुए कायल और कहा, देखें वीडियो

मुंबई, नवप्रदेश। सोशल मीडिया ने कई कलाकारों को जमीन से आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया है। चाहे वो रानू मंडल हो या कच्चा बादाम के फेम भुवन बड्याकर। ऐसे ही आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से आप भी कहेंगे (Lady Viral Video) ‘वाह’।

एक वीडियो में मां ने बेटी का मन बहलाने के लिए एक गाना गाया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बेटी ने कहा मम्मी एक गाना सुना दो प्लीज…. आप अच्छा गाती हो।

इसके बाद मां ने जो सुर लगाया कि सोनू सूद भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया। सोनू ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना (Lady Viral Video) गाएगी।

https://twitter.com/Tweetmukesh/status/1618873896043941890

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मुकेश कुमार सिन्हा नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इससे सुरीला कुछ संभव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा के लिए गा रही है। इस वीडियो में महिला ने बेहद सुरीली आवाज में गाना गाया है।

इस आवाज को सुन आप भी इस आवाज के मुरीद हो (Lady Viral Video) जाएंगे। ये वीडियो 2 मिनट 17 सेकेंड का है। इस वीडियो में आपको एक महिला रोटी बनाते हुए दिख रही होगी। बैकग्राउंड से बेटी कहती है कि मम्मी एक गाना सुना दो प्लीज… इस पर महिला कहती है कि तुमको बहुत गाना सुनना है, उस दिन सुनाया था।

फिर बेटी कहती है आप अच्छा गाती हैं। फिर महिला कहती है ये लास्ट बार है। इसके बाद महिला गाना गाती है, मेरे नैना सावन-भादों…. फिर भी मेरा दिल….

इस वीडियो पर जब सोनू सूद की नजर गई तो उन्होंने महिला का नंबर मांगा और फिल्मों में गाना गाने का मौका देने का वादा कर किया। सोनू ने लिखा की “नंबर भेजिए माँ फिल्म के लिए गाना गाएगी”।

बता दें कि सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों की मदद करते रहते हैं। कोरोना काल में सोनू ने काफी लोगों की मदद की। जिस कारण देश भर में इनकी खूब तारीफ हुई। इस वीडियो को अब लाखों लोगों ने देख लिया है। 32 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

Related Articles

Back to top button