Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh : प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को सीएम मोहन ने 28वीं किश्त के तहत 1541 करोड़ रुपए जारी

Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh
Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की सभी बहनों के जीवन में नित नई मुस्कान लाना सरकार का संकल्प है। बहनों की खुशहाली ही हमारा मिशन है। राज्य सरकार बहनों को आत्मनिर्भर बनाने देवी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण मिशन (Women Empowerment Mission), लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं के जरिए कदम-दर-कदम आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में संवेदनशील सरकार है। हमारी नीति और नीयत दोनों साफ है। प्रदेश की बहनों को हर महीने प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित(Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh) राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन (State Level Conference) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बहनों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 17 सितंबर को धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश को पीएम मित्रा पार्क (PM Mitra Park) की सौगात देने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में प्रदेश(Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh) की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 28वीं किश्त की 1541 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने 53.48 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को भी 320.89 करोड़ राशि और 31 लाख से अधिक बहनों को एलपीजी सिलेंडर रीफिलिंग (LPG Refill Subsidy) के 48 करोड़ रुपए अंतरित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ जिले के पेटलावद में 345.34 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पेटलावद, झाबुआ का चमकदार क्षेत्र है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और खेती उत्पादन से क्षेत्र नई पहचान बना रहा है। लाड़ली बहनों को आज एक बार फिर सिंगल क्लिक ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer) से 1250 रुपए की सौगात मिली है। यह रक्षाबंधन के आनंद की तरह है। योजना की शुरुआत के बाद से अब तक 41 हजार करोड़ की राशि लाड़ली बहनों को दी जा चुकी है। सरकार का खजाना बहनों के लिए भरा हुआ है। धीरे-धीरे लाड़ली बहना योजना की राशि 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व (Leadership of PM Modi) में देशवासियों को जीएसटी से छूट मिली है। वे भारत को आत्मनिर्भर बनाते हुए दुनिया के सामने चट्टान की तरह खड़े हैं। भारत सरकार देश के 85 करोड़ जरूरतमंदों को नि:शुल्क राशन वितरित कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 17 सितम्बर को कपास उत्पादक किसानों को पीएम मित्र पार्क की सौगात दी जा रही है। इसके साथ सेवा पखवाड़े (Seva Pakhwada) की शुरुआत भी की जायेगी। स्वस्थ नारी, सशक्त समाज अभियान के अंतर्गत बहनों की सभी प्रकार की जांचें नि:शुल्क की जाएंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में हर स्तर पर बिजली, पानी और सिंचाई सुविधाएं (Infrastructure Development) विकसित की जा रही हैं। किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश में 5 लाख समूहों के माध्यम से 65 लाख बहनें जुड़ी हैं। झाबुआ में 2 लाख बहनें स्व-सहायता समूहों से योजनाओं (Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh) का लाभ ले रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विपक्षी दल के शासनकाल में स्कूलों में बैठने के लिए टाट पट्टी तक नहीं मिलती थी। आज झाबुआ जिले को सांदीपनि विद्यालयों (Education Empowerment) की सौगात मिल रही है। बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी और लैपटॉप वितरित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सड़क हादसे के घायलों के लिए राहवीर योजना (Rahveer Yojana) लागू की है। सभी जिलों में नि:शुल्क शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों ने प्रदेश को समृद्ध बनाया है। मुख्यमंत्री ने झाबुआ को लगभग 350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी और पारम्परिक संस्कृति (Cultural Heritage) को संरक्षित रखने की बात कही।