देश

Ladki Ka Video: Reel बनाना लड़की को पड़ा भारी, जंप करने में गिरी ऐसे कि आंख आ गई बाहर

नई दिल्ली, नवप्रदेश। सोशल मीडिया पर रील्स को आजकल सभी देखना पसंद करते हैं। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग। सभी को रील्स देखना अच्छा लगता है। कई बार रील्स में कुछ सीखने लायक होता है तो कुछ रील्स बेहद भद्दे भी होते हैं।

हालांकि रील्स बनाने को लेकर कई तरह की सावधानियां लोगों को बरतनी चाहिए लेकिन अमूमन देखने को मिलता है कि चंद व्यूज और लाइक्स के चक्कर में लोग रील बनाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल देते (Ladki Ka Video) हैं। ऐसा ही एक वीडियो हमारे पास आया है जिसमें रील बनाने के लिए किसी को अपनी हड्डी तक तुड़वाना स्वीकार है।

दुनियाभर में स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लड़के-लड़कियां स्टंट करते हैं तो कभी बुजुर्ग भी स्टंट दिखाते नजर आते हैं। कभी कोई ऊंची ऊंची इमारतों से स्टंट करता दिखता है जो कि जानलेवा भी होता है।

https://twitter.com/bhagwa_sonam/status/1625760632158171141

कभी कोई साइकिल या मोटरसाइकिल से स्टंट दिखाता है। लेकिन जो वीडियो हमारे पास है उसमें एक लड़का और लड़की स्टंट करते दिख रहे हैं जो लोगों के लिए एक सबक भी है। इस वीडियो में एक लड़का और लड़की कूदते हुए स्टंट करते दिखाई देते (Ladki Ka Video) हैं। लेकिन तभी लड़की के साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे।

स्टंट के दौरान लगी चोट

वीडियो देखकर आपको समझ आएगा कि लड़का और लड़की दोनों स्टंट कर रहे हैं। इस दौरान लड़का उछलकर दीवार जंप कर लेता है और सीढ़ियों पर स्लो लैंड करते हुए आराम से आगे निकल जाता है। लेकिन तभी लड़के के साथ एक लड़की भी दीवार को जंप करते हुए सीढ़ियों पर लैंड करने का प्रयास करती (Ladki Ka Video) है।

लेकिन तभी वह गिर जाती है और फिर जल्दी से उठकर कपड़ों को साफ करते हुए आगे बढ़ जाती है। यह स्टंट उन सभी लोगों के लिए एक सबक है जो रील्स बनाते हुए सुरक्षा और जान को जोखिम में डाल देते हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @bhagwa_sonam नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।  

Related Articles

Back to top button