छत्तीसगढ़

Lac Farming Income CG : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए गुड न्यूज़, ‘लाख की खेती’ से बंपर कमाई, एक पेड़ से 5000 रुपये तक की आमदनी

खेती-किसानी से जुड़े किसानों के लिए छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से उत्साहजनक (Lac Farming Income CG) खबर आई है। कोरबा के अंतर्गत आने वाले कटघोरा वनमंडल ने ‘लाख पालन योजना’ को बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत वर्ष 2026 में 1000 किसानों को जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। वन विभाग का दावा है कि सही प्रबंधन के साथ प्रति पेड़ 3000 से 5000 रुपये तक की अतिरिक्त आय संभव है।

https://www.youtube.com/watch?v=jkphJN_HlQY

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक और पर्यावरण-अनुकूल आजीविका के रूप में लाख उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट एवं जिला यूनियन कटघोरा के एमडी कुमार निशांत (IFS) के मार्गदर्शन में ग्राम पाथा और छिंदमेर के 25 किसानों ने 56 कुसुम और बेर के पेड़ों पर करीब 2 क्विंटल ‘कुसुमी बीहन लाख’ का संचरण किया है। अनुमान है कि इससे लगभग 16 क्विंटल लाख का उत्पादन होगा, जिसकी बिक्री से करीब 17 लाख रुपये तक की आय हो सकती है।

शुरुआती सफलता को देखते हुए अगले सीजन में वन धन विकास केंद्र जटगा और डोंगानाला के माध्यम से 1000 किसानों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य (Lac Farming Income CG) रखा गया है। किसानों के पलाश, बेर और कुसुम के पेड़ों की वैज्ञानिक तरीके से छंटाई की जाएगी और तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि यह मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जंगल आधारित आजीविका को भी स्थिरता देगा।

आखिर लाख है क्या?

लाख एक प्राकृतिक राल (Natural Resin) है, जिसे Laccifera lacca नामक कीट तैयार करते हैं। ये कीट पेड़ों का रस चूसते हैं और अपने शरीर से एक तरल पदार्थ निकालते हैं, जो जमकर लाख बन जाता है। वैश्विक बाजार में ऑर्गेनिक और इको-फ्रेंडली उत्पादों की मांग बढ़ने से लाख की कीमत और उपयोगिता दोनों में वृद्धि हुई है। इसका उपयोग वार्निश, पॉलिश, दवाइयों, फलों की कोटिंग, कॉस्मेटिक्स, सजावटी वस्तुओं, खाद्य उत्पादों और विद्युत कुचालक सामग्री बनाने में किया जाता है।

https://www.youtube.com/watch?v=p04Zu9npCJc

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि प्रशिक्षण, बाजार संपर्क और उचित समर्थन मिलता रहा तो लाख पालन छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में किसानों के लिए स्थायी आय का मजबूत स्रोत बन (Lac Farming Income CG) सकता है। यह पहल न केवल आय बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण रोजगार सृजन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button