Korea District : व्यापारियों-अधिकारियों-कर्मचारियों को रेवड़ी की तरह बांट दिया 6 करोड़ रुपए 

Korea District : व्यापारियों-अधिकारियों-कर्मचारियों को रेवड़ी की तरह बांट दिया 6 करोड़ रुपए 

Korea District: 6 crore rupees were distributed to traders-officers-employees like Revadi

Korea District

बैकुंठपुर/यशवंत राजवाड़े/नवप्रदेश। Korea District : कोरिया जिले में पदस्थ पूर्व कृषि विभाग के उपसंचालकों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों सहित व्यापारियों को भी शासकीय राशि लगभग 6 करोड़ रुपए एडवांस में रेवड़ी की तरह बांट दी। जिसका खुलासा आरटीआई से हुआ है। अब इसकी शिकायत कलेक्टर व एसपी से की गई है। दरअसल, जिले के सामाजिक व आरटीआई कार्यकर्ता एएन शुक्ला ने सूचना के अधिकार से निकाली गई जानकारी में यह बात सामने आई है कि कृषि विभाग कोरिया बैकुंठपुर  ने वर्ष 2013-14 से अभी तक 4 उप संचालकों ने 5 करोड़ 65 लाख रुपए एडवांस जारी किए व चेक से भुगतान किया। इसमें कई लोगों के नाम में परिवर्तन किया तो कई अलग-अलग फर्म के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को एडवांस राशि जारी की गई जो कि नियमों में नहीं है। यह भ्रष्टाचार एक अनोखे अंदाज में किया गया है।

एडवांस के नाम पर बंदरबांट

लोकहितार्थ की शासकीय राशि का योजनाबद्ध साजिश के तहत आपस में बतौर एडवांस लेन-देन करना बताकर बंदरबांट कर लिया है। उन्होंने सर्वप्रथम कृषि विभाग के उपसंचालक कृषि के साथ कोतवाली थाना बैकुण्ठपुर, पुलिस अधीक्षक कोरिया, जिला कलेक्टर बैकुण्ठपुर सहित संयुक्त संचालक कृषि एवं संभागीय आयुक्त अम्बिकापुर के साथ-साथ मुख्यमंत्री शासन, प्रमुख सचिव, संचालक कृषि विभाग को दस्तावेजी प्रमाण सहित शिकायत प्रस्तुत कर शासकीय राशि की अफ रा-तफ री करने वालों से लूटी गई राशि की वसूली एवं विधि सम्मत कार्यावही की मांग की है।

उन्होंने अपने आवेदन में बकायदे संबंधितों के नाम एवं बंदरबांट की गई राशि का भी उल्लेख किया है। जिसमें वर्ष 2013-14 में उप संचालक एचएस राजपूत, उप संचालक एमजी श्याम कुंंवर, उप संचालक डीके रामटेके व  उप संचालक पी एस दीवान सहित 17 लोगों के नामों का उल्लेख है। उन्होंने बताया कि जारी किए चेक में पृथक-पृथक व्यक्ति न होकर एक ही व्यक्ति है, जो शासन-प्रशासन को गुमराह एवं आंख में धूल झोंकने के इरादे से इस तरह से नाम पता के उल्लेख जान बूझकर साजिश के तहत किया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *