Korba Elephant Attack : धान खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारी को हाथी ने कुचला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने (Korba Elephant Attack) आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ फड़ प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सिंह मूल रूप से रजगामार के रहने वाले थे और आवासी सेवा समिति के सदस्य भी थे। घटना के समय उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं। देर रात अचानक हाथी के हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हाथी ने राजेश कुमार सिंह को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किसी तरह सुरक्षित बच निकलीं।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी हुई है। देर रात हाथियों का झुंड गांव के पास पहुंच गया था। अचानक हुए हमले से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और यह दर्दनाक घटना हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके (Korba Elephant Attack) पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और खेत-खलिहानों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने की सलाह दी है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम भी तैनात कर दी गई है।
मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में हाथी की आहट के बाद लोगों के बीच मची अफरा-तफरी और हमले का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में डर का माहौल है।
इस घटना ने जंगल से सटे क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे इलाकों में कर्मचारियों और किसानों की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम किए जाने चाहिए।
कुदमुरा के सरपंच प्रतिनिधि और भाजपा नेता टिकेश्वर राठिया ने बताया कि रात करीब दो बजे हाथी के हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे धान खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां फड़ प्रभारी राजेश कुमार सिंह को हाथी ने कुचल दिया था और उनकी मौके पर ही मौत (Korba Elephant Attack) हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि हाथी के हमले की पूरी घटना खरीदी केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
Korba Elephant Attack, Chhattisgarh Elephant News, Human Elephant Conflict India, Korba Paddy Procurement Center Incident
वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में हर साल औसतन 60 से 80 लोगों की मौत जंगली हाथियों के हमलों में होती है। कोरबा, रायगढ़ और जशपुर जैसे उत्तरी जिलों में मानव-हाथी संघर्ष के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। पिछले एक वर्ष में ही कोरबा जिले में हाथियों की मौजूदगी से जुड़ी 20 से अधिक घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि राज्य में इस समय 300 से ज्यादा हाथियों की सक्रिय आवाजाही बताई जाती है।



