Korba Double Death Mystery : जंगल में एक ही पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने (Korba Double Death Mystery) आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले, जिससे गांव में दहशत और कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सुबह जंगल में दिखा खौफनाक मंजर (Korba Double Death Mystery)
गुरुवार सुबह जब ग्रामीण रोजमर्रा की तरह जंगल की ओर गए, तब उन्होंने एक पेड़ पर दो युवकों को फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य इतना भयावह था कि गांव में तुरंत हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने बिना देरी किए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बालको थाना पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच प्रारंभ की।
दोनों युवक थे दोस्त, एक ही गांव के निवासी
मृतकों की पहचान 27 वर्षीय प्रमोद कंवर और 26 वर्षीय अमित माथुर (Korba Double Death Mystery) के रूप में हुई है। दोनों बेलाकछार गांव के रहने वाले थे और आपस में अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बुधवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे, तभी अगले दिन यह दर्दनाक खबर सामने आई।
नौकरी और हालात पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि दोनों युवक बालको क्षेत्र के एक पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या किसी मानसिक दबाव, आर्थिक परेशानी या निजी कारण के चलते यह घटना हुई है। हालांकि, इन सभी पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज (Korba Double Death Mystery) किए जा रहे हैं। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।



