Kondagaon ACB Case : रिश्वत पर फिर कसा शिकंजा, दो जिलों में एक साथ ACB की कार्रवाई, अफसर-कर्मचारी पकड़े गए

राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कोंडागांव और अंबिकापुर जिलों में रिश्वत लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार (Kondagaon ACB Case) किया है। दोनों मामलों में शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई।
कोंडागांव: पेंशन फाइल अटकाई, रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू
कोंडागांव जिले के बीईओ कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को एसीबी की टीम ने 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार (Kondagaon ACB Case) किया है। बताया गया कि सरपंच पारा मिडिल स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक सोनसिंह यादव अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। इसी बीच बाबू ने फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की। पीड़ित शिक्षक ने मामले की शिकायत एसीबी जगदलपुर में की। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।
अंबिकापुर: हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में घूसकांड
दूसरी बड़ी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में हुई। यहां एसीबी ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार (Kondagaon ACB Case) किया है। आरोप है कि दोनों ने एक ठेकेदार से काम से जुड़े मामले में 50 हजार रुपये की मांग की थी। एसीबी ने योजना के तहत दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
प्रशासन में मचा हड़कंप
लगातार सामने आ रही एसीबी की कार्रवाइयों से यह साफ हो गया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब कोई ढील नहीं दी जा रही। इन मामलों के बाद अन्य सरकारी विभागों में भी सतर्कता बढ़ गई है और कर्मचारियों-अधिकारियों में कार्रवाई का भय नजर आने लगा है।



