kisan andolan: किसानों को कृषि कानूनों के फायदे बतायें उद्योग: उद्योग मंत्री पीयूष

kisan andolan
नयी दिल्ली । kisan andolan: उद्योगों से किसानों को कृषि कानूनों के फायदे बताने का आह्वान करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्पादकता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने से भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं।
श्री गोयल ने भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य महासंघ – फिक्की की 93 वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों (kisan andolan) के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योगों , विशेषज्ञों और संबंधित संस्थानों को किसानों से बात करनी चाहिए। उन्हें कृषि कानूनों के लाभों के बारे में बताया जाना चाहिए। ये देशभर के किसानों के हित में हैं।
उन्होंने कहा कि बिना पुरानी कार्यप्रणाली को बदले व्यापार में नयी संभावनाएं नहीं तलाशी जा सकती है। इन कानूनों से किसानों के लिए उद्योग और व्यापार के नए रास्ते खोले गए हैं।
इनसे कृषि और ग्रामीण क्षेत्र में निवेश होगा और किसान समृद्ध होंगे।
केंद्रीय मंत्री (kisan andolan) ने कहा कि वैश्विक बाजार में जगह बनाने के लिए भारतीय उद्योगों को उत्पादकता और गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्टार्टअप पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। उनको वित्त और अन्य तरह का सहयोग दिया जा रहा है।