मनोरंजन

Kis kisko pyaar karoon 2 : कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें कब देख सकेंगे फिल्म

Kis kisko pyaar karoon 2 : कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं (Kis kisko pyaar karoon 2) को दर्शकों का भरपुर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर नोट छापो थे। वहीं अब फैंस ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर एक्साइटेड हैं। इसी बीच मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर बड़ी अपडेट आ गई है। यह फिल्म बहुत जल्द दर्शकों के बीच आने वाली है। निर्माताओं ने इसके रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=Ka8i0TUrhRM

कपिल शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

कपिल (Kis kisko pyaar karoon 2) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। यह क्लिप फिल्म के पोस्टर की एक स्लाइड थी जिसमें सभी एक्टर नजर आ रहे हैं। रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए, कॉमेडियन-अभिनेता ने लिखा, “दोगुने कन्फ्यूजन और चार गुना मस्ती के लिए तैयार हो जाइए। ‘किस किसको प्यार करूं 2’, हंसी का धमाल सिर्फ सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को शुरू होगा।”

‘किस किसको प्यार करूं 2’ का डायरेक्शन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। इसके निर्माता रतन जैन और गणेश जैन हैं। फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्माण अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=85dWmBsej1A

(Kis kisko pyaar karoon 2) फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

रिलीज डेट के सामने आते ही नेटिजंस काफी खुश हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म से ज्यादा हनी सिंह के गाने का इंतजार है।’ वहीं दूसर यूजर ने कहा, ‘फिल्म बहुत शानदार होने वाली है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘केंडी यो यो हनी सिंह।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स कपिल शर्मा के कॉमेडी अंदाज को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button