Kingdom Book Betting : नाम बदला, खेल वही, ‘किंगडम बुक’ ने खोला नया रास्ता, पुलिस के हाथ लगा सट्टा किंग

Kingdom Book Betting

Kingdom Book Betting

कवर्धा जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले ‘सट्टा किंग’ राजा सरदार को गिरफ्तार (Kingdom Book Betting) किया है। आरोपी ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और तकनीकी निगरानी के बाद की गई, जिससे जिले में सक्रिय सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क रायपुर निवासी Anish Khan के इशारे पर चल रहा था। अनीश खान सुपर आईडी उपलब्ध कराता था, जिसके जरिए आगे सट्टे की आईडी बांटी जाती थीं। हालांकि, अनीश खान और उसका सहयोगी Swayam Khurana फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नेटवर्क के तहत 70 से 80 ऑनलाइन आईडी पहले ही सक्रिय की जा चुकी थीं। इन आईडी के माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन होने की जानकारी सामने (Kingdom Book Betting) आई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं, जिनमें सट्टेबाजी से जुड़े अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी राजा सरदार पहले गांजा तस्करी के एक मामले में जेल जा चुका है। अब जब्त मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य नामों के उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कवर्धा एसपी Dharmendra Singh Chhavai ने बताया कि ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक सट्टा पैनल को सत्यवीर सिंह खुराना उर्फ राजा सरदार अवैध रूप से संचालित कर रहा था। आरोपी ने लगभग 80 सट्टा आईडी बांटी थीं, जिनसे बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा था। उसे सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी ने यह भी बताया कि इस केस में Rohit Jangde की संलिप्तता भी सामने (Kingdom Book Betting) आई है। ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एक एएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में साइबर टीम आईडी नेटवर्क और लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद जिले और आसपास के इलाकों में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का दावा है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, इस डिजिटल सट्टा नेटवर्क की पूरी तस्वीर सामने लाई जाएगी।

You may have missed