Khurai Development Projects : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई में 312 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
Khurai Development Projects
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 जनवरी 2026 को सागर जिले की तहसील मुख्यालय खुरई के प्रवास (Khurai Development Projects) पर रहेंगे। इस दौरान वे खुरई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर 312 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, नागरिक सुविधाओं और समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुल 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन (Khurai Development Projects) करेंगे। इनमें 165 करोड़ रुपये की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 147 करोड़ रुपये की लागत के 48 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। ये सभी परियोजनाएं सड़क, भवन, शहरी सुविधाओं, ग्रामीण अधोसंरचना और जनहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति देने वाली हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर वे शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। इससे आमजन को योजनाओं की प्रगति और लाभ की प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी।
खुरई प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री रोड-शो में भी शामिल होंगे और आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार (Khurai Development Projects) करेंगे। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री के आगमन और बड़े पैमाने पर होने वाले विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल है। सरकार का मानना है कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से खुरई और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा, रोजगार के नए अवसर और जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
