Site icon Navpradesh

Khargone Accident News :  यात्रियों से भरी बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 22 की मौत, बच्चे भी शामिल

खरगोन, नवप्रदेश। खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में कुल 22 लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि 15 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया (Khargone Accident News) था।

जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि कर दी है। 20-25 लोग घायल हैं।हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है।

हादसे में नौ महिलाएं, तीन बच्चे और नौ पुरुषों समेत कुल 22 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक खरगोन के बताए जा रहे हैं। 10 घायलों को इंदौर रेफर किया गया (Khargone Accident News) है। 22 घायलों का खरगोन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस श्रीखण्डी से इंदौर जा रही थी। हादसा सुबह नौ बजे हुआ।

Exit mobile version