छत्तीसगढ़राजनीति

Kawasi Lakhma Court Appearance : 11 महीने बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा कोर्ट में पेश, फिर बढ़ी न्यायिक रिमांड

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को रिमांड (Kawasi Lakhma Court Appearance) अवधि समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। करीब 11 महीने बाद पहली बार लखमा की कोर्ट में पेशी हुई, जिसे लेकर कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

ईडी कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायालय ने कवासी लखमा की 14 दिन की न्यायिक रिमांड और बढ़ा दी है। पेशी के दौरान लखमा ने अदालत के समक्ष अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रखते हुए गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जनवरी में जेल जाने के बाद यह पहली बार है जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। लखमा ने कहा कि वे बीपी, शुगर और हृदय रोग से पीड़ित हैं और लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें उचित इलाज के लिए बाहर नहीं ले जाया जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने अदालत (Kawasi Lakhma Court Appearance) में यह भी कहा कि उन्होंने कई बार पेशी की मांग की, लेकिन उन्हें कोर्ट में उपस्थित नहीं किया गया, जो कानून और प्रक्रिया का उल्लंघन है। उन्होंने यह मुद्दा भी उठाया कि इस समय विधानसभा सत्र चल रहा है, लेकिन जेल में बंद होने के कारण वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में वे अपने जनप्रतिनिधि दायित्वों का निर्वहन कैसे करें, यह बड़ा सवाल है।

https://youtu.be/tScuPyla4kY

उल्लेखनीय है कि राज्य के शराब घोटाले को लेकर ईडी की जांच लगातार जारी है और इस मामले में कई बड़े नाम पहले ही जांच के दायरे में आ चुके हैं। कवासी लखमा की बढ़ी रिमांड के बाद अब आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और कानूनी हलचल तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button