कवर्धा जिला प्रशासन ने दी कर्फ्यू में ढील, ये है छूट का समय…..

कवर्धा जिला प्रशासन ने दी कर्फ्यू में ढील, ये है छूट का समय…..

Kawardha district administration relaxed the curfew, this is the time of relaxation.....

Kawardha Curfew

कवर्धा/नवप्रदेश। Kawardha Curfew : कवर्धा कलेक्टर रमेश शर्मा ने रविवार को कर्फ्यू में ढील देने की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सोमवार से सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक दुकानें खुलेगी। स्कूल-कॉलेज व कोचिंग क्लासेस के लिए छूट दी गई है।

बैंकों के संबंध में उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बैंक भी संचालित कर दिए जाएंगे। वहीं शाम 5 बजे से 7 बजे तक मंदिरो में भक्त दर्शन कर सकेंगें। शहर की सीमाएं सील कर दी गई है। अगर शहर का कोई व्यक्ति बाहर है तो वह अपना आईडी कार्ड व परिचय पत्र दिखाकर प्रवेश कर सकता है।

रविवार को हुई घटना के बाद से शहर भर में कर्फ्यू लगा दिया गया था, जो अभी जारी है। इसके अलावा (Kawardha Curfew)शांति बनाये रखने के लिए बुधवार से ही इंटरनेट की सेवाओं को बंद की गई है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कहा है शांति सद्भावना रैली निकालने के बाद शहर में हालात काफी कुछ सामान्य होने की उम्मीद है। स्थिति सामान्य होने के बाद कर्फ्यू को पूरी तरह से हटा देंने की बात कलेक्टर ने कही।

भाम्रक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई – एसपी

प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि विगत 2 दिनों में किसी प्रकार की हथियार जब्त नहीं किया गया। एसपी गर्ग ने बताया कि वीडियो के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान (Kawardha Curfew) की जा रही है। सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारी फैलाने वाले पर नियमानुसार कार्यवाही भी करने की बात कही। इसके लिए टीम का गठन भी किया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *