देश

Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची…देखें लिस्ट

बेंगलुरू/नवप्रदेश। Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस बीच पार्टी ने 23 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। 

https://twitter.com/BJP4India/status/1646205932853153792

जगदीश शेट्टार पर संशय बरकरार

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज चल रहे पार्टी के कद्दावर नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने नड्डा को अपनी इच्छा से अवगत कराया था। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने बताया था कि 99 फीसदी तय है कि जगदीश शेट्टार को टिकट दिया जाएगा।

भाजपा ने मंगलवार को जारी की थी पहली सूची

इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी की थी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार की रात को उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था।

भाजपा ने बताया था कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड की रविवार को हुई बैठक के बाद की गई थी।

बता दें कि 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने अब तक 213 नामों का एलान कर दिया है। आगामी समय में पार्टी द्वारा बाकी के उम्मीदवारों की भी घोषणा की जाएगी।

कर्नाटक में कब होगा मतदान?

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव (Karnataka Elections 2023) संपन्न होंगे, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।

Related Articles

Back to top button