छत्तीसगढ़जॉब्स

Karmchari Chayan Mandal CG : अब नहीं होगी भर्ती में देरी, छत्तीसगढ़ में ‘कर्मचारी चयन मंडल’ लागू, व्यापम खत्म

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा और निर्णायक बदलाव सामने (Karmchari Chayan Mandal CG) आया है। लंबे समय से चर्चाओं में रहा भर्ती ढांचा अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के लिए नया कदम उठाते हुए ‘व्यापम’ की जगह कर्मचारी चयन मंडल के गठन पर मुहर लगा दी है।

विधानसभा में पारित इस नए कानून के बाद अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्तियां एक केंद्रीकृत और व्यवस्थित प्रणाली के तहत होंगी, जिससे युवाओं को अलग-अलग विभागों की जटिल प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी।

एक ही प्लेटफॉर्म पर होगी सारी भर्तियां (Karmchari Chayan Mandal CG)

नई व्यवस्था के तहत अब विभिन्न विभागों, मंडलों और संस्थाओं में निकलने वाली नौकरियों के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं की बजाय एकीकृत चयन प्रणाली (Karmchari Chayan Mandal CG) लागू होगी। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार आवेदन, फीस और परीक्षा की झंझट से छुटकारा मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा भी बढ़ेगा।

तय होगा भर्ती कैलेंडर, तैयारी होगी आसान

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब भर्ती परीक्षाओं के लिए एक नियमित कैलेंडर जारी किया जाएगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पहले से योजना बनाने का मौका मिलेगा। अनियमित परीक्षाओं और अचानक आने वाली वैकेंसी की समस्या अब काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।

सरकार का फोकस: निष्पक्षता और समयबद्धता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के युवाओं को एक भरोसेमंद भर्ती प्रणाली देना सरकार (Karmchari Chayan Mandal CG) की प्राथमिकता है। उनका कहना है कि विकसित राज्य के निर्माण में युवाओं की भागीदारी तभी संभव है, जब चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसे और व्यवस्थित करने के लिए यह संस्थागत बदलाव किया गया है।

कैसे काम करेगा नया मंडल?

एक अध्यक्ष और अधिकतम तीन सदस्य होंगे
परीक्षा नियंत्रक और प्रशासनिक टीम अलग से नियुक्त होगी
जरूरत पड़ने पर बाहरी एजेंसियों की मदद ली जा सकेगी
संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित करने का भी प्रावधान

इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता लाना और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button