आज बेबाक़

आज बेबाक : राजनीति में हाथ आजमाएंगे कन्हैया लाल मित्तल

Kanhaiya Lal Mittal : जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे… जैसा लोकप्रिय भजन गाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया लाल मित्तल अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे।

पहले तो उन्होंने हरियाणा के पंचकुला विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट मांगी लेकिन भाजपा ने मना कर दिया। अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थामने का मन बना लिया है।

यदि कांग्रेस भी टिकट देने से इनकार कर देगी तो हो सकता है कि वो किसी अन्य पार्टी का दरवाजा खटखटाएं या फिर निर्दलीय ही मैदान में उतर आएं। फिर यह गाएं – अब हम सबको भजन गाना सिखाएंगे – तो बोलो भक्तों हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal Mittal ) की।

Related Articles

Back to top button