देश

Kalingiri Shanti Arrested : असिस्टेंट कमिश्नर के घर जब पहुंची ACB, तो नोटों और सोने के ढेर देख उड़ गए होश!

आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा (Kalingiri Shanti Arrested) दिया है। एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एंडोमेंट्स विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर कलिंगिरी शांति को ‘आय से अधिक संपत्ति’ के मामले में गिरफ्तार किया है। जब एसीबी की टीम ने अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की, तो वहां से जो कुछ मिला उसे देखकर खुद अधिकारी भी हैरान रह गए।

कई शहरों में एक साथ हुई छापेमारी (Kalingiri Shanti Arrested)

कलिंगिरी शांति के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि उन्होंने अपनी कमाई के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति बनाई है। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार को एसीबी की कई टीमों ने एक साथ ताडेपल्ली, उंडावल्ली और विशाखापत्तनम में छापेमारी की। असिस्टेंट कमिश्नर के घर और उनके करीबियों के ठिकानों पर हुई इस तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

सोना, चांदी और आलीशान जिंदगी का खुलासा

एसीबी की जांच में जो लिस्ट सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। अधिकारियों ने विजाग में एक आलीशान आवासीय फ्लैट और कुंचनपल्ली में एक तीन मंजिला (G+2) इमारत का पता (Kalingiri Shanti Arrested) लगाया है। इसके अलावा तलाशी में करीब 770 ग्राम सोने के गहने, 3 किलो चांदी के बर्तन और लाखों की नकदी बरामद हुई है। सिर्फ यही नहीं, बैंक खातों में लाखों रुपये, महंगी कार, मोटरसाइकिल और कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए गए हैं।

सस्पेंशन से गिरफ्तारी तक का सफर

बता दें कि कलिंगिरी शांति को 2020 में एंडोमेंट्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण शहरों में काम (Kalingiri Shanti Arrested) किया। खास बात यह है कि आरोपी अधिकारी जुलाई 2024 से मार्च 2026 तक पहले से ही सस्पेंड चल रही थीं। अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद उन्हें विजयवाड़ा में एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है।

अभी और खुल सकते हैं राज

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि संपत्ति का मूल्यांकन अभी (Kalingiri Shanti Arrested) भी जारी है। जिस तरह के दस्तावेज मिले हैं, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और बेनामी संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल अधिकारी हिरासत में हैं और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button